फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी जेल गए

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में बैठे आरोपी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पुरानी रंजिश में किसान की गोली मारकर हत्या करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नीबकरोरी निवासी अनूप मिश्रा उर्फ जीते को 22 नवंबर की रात पुरानी रंजिश में गांव के ही लोगों ने गोली मार दी थी। इसमें अनूप गंभीर रूप से घायल हो गए थे। भाई अनुराग मिश्रा ने गांव के अंबुज व सिंकू मिश्रा के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

अनूप की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने 2 दिसंबर को जानलेवा हमले का मुकदमा हत्या में तरमीम कर जांच शुरू की थी। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि बुधवार रात पुलिस ने हत्यारोपी अंबुज व सिंकू मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें