फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: प्रयागराज के लिए 4.11 घंटे देर से रवाना हुई कालिंदी एक्सप्रेस

Mon, 05 Jan 2026 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शनिवार से कोहरा कम होने से ट्रेनों की लेटलतीफी में कमी आई है। हालांकि प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस 4.11 घंटे देरी से रवाना हो सकी। लखनऊ कासगंज पैसेंजर भी 2.21 घंटा देरी से पहुंची।
विज्ञापन

कोहरा कम होने के बावजूद कड़ाके की ठंड बरकरार है। भिवानी से प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस रविवार सुबह छह बजे की बजाय 10.11 बजे रवाना हो सकी। चार घंटे तक यात्रियों को प्लेटफार्म पर इंतजार करना पड़ा। प्रयागराज से भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस करीब दो घंटे देरी से चल रही है। उसके रात 12 बजे तक रवाना होने की उम्मीद है। आनंद बिहार टर्मिनस एक्सप्रेस सुबह 10.55 की बजाय 11.43 बजे पहुंची। कानपुर अनवरगंज फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन करीब 30 मिनट देरी से पहुंची। लखनऊ कासगंज पैसेंजर ट्रेन सुबह 11.50 की बजाय 2.21 मिनट की देरी से 2.11 बजे स्टेशन पर आ सकी। कोहरा कम होने से ट्रेनों के लेटलतीफी में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें