गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं ने
गणपति की विसर्जन यात्रा निकाल कर गंगा किनारे मूर्ति को भू विसर्जित कर
दिया। जगह-जगह मटकी फोड़ कार्यक्रम किए गए। शिवाला मंदिर में गणेश चतुर्थी
को स्थापित की गई गणपति की प्रतिमा का रविवार को विधि विधान से पूजन किया
गया। इसके बाद शोभायात्रा विसर्जन यात्रा सुबह 11
बजे शिवाला मंदिर से शुरू
हुई। ये गंगादरवाजा, लोकमन, मुख्य चौराहा, पृथ्वी दरवाजा, ट्रांसपोर्ट
चौराहा, जटवारा, गल्ला मंडी, लोहाई बाजार, श्यामागेट, बजरिया, काजमखां, नई
बस्ती होती हुई गंडुआ की ओर रवाना हुई। मुख्य चौराहे, गल्ला मंडी तथा
लोहाई बाजार में मटकी फोड़ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई स्थानों पर
श्रद्धालुओं ने लंगरों का भी प्रबंध किया। लोहाई
बाजार में सधवाड़ा की गणेश
महोत्सव कमेटी के सदस्य मुकेश दुबे, मुकेश वर्मा, मुन्ना वर्मा, टोनी
वर्मा, मनोज गुप्ता, मुकेश गुप्ता, गौरव वर्मा आदि ने श्रद्धालुओं को जलपान
कराया। विसर्जन यात्रा में स्केटिंग करते हनुमान, राधा कृष्ण नृत्य की
झांकी,
छोटे छोटे बच्चों का नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान
अजय कौशल, सौरभ गोयल, मानू अग्रवाल, विजय वर्मा, गाेंविंद कौशल, आलोक
कौशल, ब्रजकिशोर कौशल, दीपक गुप्ता, चंदन गुप्ता, मोनू अग्रवाल, गौरव
कौशल, मोहित कौशल, विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।