भारतीय युवा कांग्रेस कमेटी ने केंद्र और प्रदेश सरकार के लिए पांचाल घाट पर बुद्घि-शुद्घि यज्ञ किया। कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार को सद्बुद्घि की आवश्यकता है।
पांचाल घाट पर अध्यक्ष शुभम तिवारी ने कहा कि वाराणसी में साधु संतों पर हुआ लाठीचार्ज निंदनीय है। कांग्रेस विधायक अजय राय ने जब इसका विरोध किया तो राज्य और केंद्र सरकार ने मिलकर उन पर रासुका लगा दी। यज्ञ में पूर्ण आहुति सत्यव्रत पांडेय और ओमतोष ने डलवाई।
इस मौके पर ओंकार दास, राघव दास, नारायण गिरि, विष्णु चैतन्य, विष्णु दास, आनंद दास, बैजनाथ दास, मृत्युंजय शर्मा, प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव, महामंत्री डा. दिनेश अग्निहोत्री, वरुण त्रिपाठी, गौतम दुबे, पप्पी दुबे, शिवम बाजपेयी, शानू राजपूत, अमित वर्मा, हैप्पी शुक्ल, सुदीप दुबे, विकास पांडेय, मनोज बाथम, सुनील तिवारी, अर्जुन कश्यप मौजूद रहे।