फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जियों के दाम बढ़े, आलू लुढ़का

Sun, 17 Jan 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सर्दी कम पड़ने से सब्जी की उपज में भी फर्क पड़ा है। इसके चलते सब्जियों के दाम बढ़े हैं। भिंडी 80 तो मटर व शिमला मिर्च 30 रुपये किलो है। एक माह में सब्जियों के दाम करीब पांच से 10 प्रतिशत बढ़े हैं। लहसुन और प्याज के दामों में गिरावट आई है। सब्जी के दाम बढ़ने से बिक्री घटी है।
विज्ञापन


इस सीजन में सर्दी कम पड़ने से सब्जियों की उपज भी घटी है। इससे दाम बढ़े हैं। लहसुन 150 रुपये किलो बिक रहा है। एक माह पहले लहसुन के दाम 200 रुपये प्रति किलो थे। सोया मेथी 20 रुपये किलो बिक रही है। लालसराय पर फुटकर सब्जी दुकानदार चंद्रशेखर सक्सेना ने बताया कि सर्दी कम पड़ने के चलते सब्जियों की उपज घटी है। इसलिए बड़ी मंडी में थोक में सब्जी के दाम बढ़े हैं।

एक माह पहले शिमला मिर्च और मटर 30 रुपये किलो थी। सोयामेथी 10 रुपये किलो थी। सब्जियों के दाम बढ़ने से बिक्री में 30 से 40 प्रतिशत गिरावट आई है। वहीं, आलू के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। आलू फुटकर 10 रुपये का चार किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें