फोटो-07,नगर से निकलती बारात में श्रीराम की झांकी।संवाद
कायमगंज। श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित भगवान श्रीराम की भव्य बरात मंगलवार की शाम शिवाला भवन गंगा दरवाजा से धूमधाम के साथ निकली।
शोभायात्रा नगर की प्रमुख सड़कों से होते हुए पटवन गली तिराहे पर संपन्न हुई। प्रभु श्रीराम के स्वरूप की निराली छवि देख भक्तों ने जयकारे लगाए।
बरात में करीब 25 झांकियां निकाली गईं, वहीं काली जी का अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहा। व्यापारियों और श्रद्धालुआें ने पुष्पवर्षा व स्वागत कर आरती उतारी। रामलीला समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश अग्रवाल व मिथलेश अग्रवाल व मोनिका अग्रवाल ने आरती उतारकर स्वागत किया।
इससे पूर्व शिवाला भवन में प्रमुख उद्योगपति व रामलीला कमेटी के सहयोगी लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, महामंत्री मनोज कौशल, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, मंत्री पवन गुप्ता, संजय बंसल, अमित सेठ, अभिषेक अग्रवाल, संजय गुप्ता सहित ने भगवान श्रीराम का तिलक कर आरती उतारी और बरात का शुभारंभ किया। बरात में भक्तों की भीड़ लगी रही।