फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला खलासी का शव

Tue, 15 Dec 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। कोतवाली अंतर्गत ट्रक खलासी का शव संदिग्ध हालात में घर से तीन किलोमीटर दूर मफलर से पेड़ से लटका मला। मृतक के बड़े भाई ने चालक पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव गोसरपुर निवासी नीलेश पाल (20) जिला मैनपुरी के कस्बा बेवर में स्थित मामा ट्रांसपोर्ट के ट्रक का हेल्पर था। उसे ट्रक चालक विछबा मैनपुरी निवासी मुकेश दीपावली के दो दिन बाद बुला ले गया था, तब से वह बाहर ही था।

सोमवार की सुबह घर से तीन किलोमीटर दूर गांव वनपोई स्थित गिरजा देवी डिग्री कालेज के सामने पेड़ से मफलर से नीलेश का शव लटका मिला। सूचना पर नीलेश का पिता राजेंद्र सिंह, भाई विमलेश समेत परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


राजेंद्र सिंह पाल ने बताया कि नीलेश का रविवार की रात को मोबाइल पर फोन आया था। उसने गांव के प्रधानी चुनाव में कौन जीता उसके बारे में पूछा था। किसी प्रकार से वह दुखी या फिर टेंशन में नहीं लग रहा था।

मृतक के भाई विमलेश ने बताया कि चालक ने करीब आठ माह से पैसा नहीं दिया था। उसने आरोप लगाया कि रुपये के विवाद में चालक ने उसके भाई की हत्या कर शव लटका दिया। उधर, कोतवाल भीम सिंह जावला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें