फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सपा ने सगुना पर लगाया दांव

Mon, 14 Dec 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कायमगंज के सपा विधायक अजीत कठेरिया की पत्नी सगुना देवी का नाम घोषित होते ही विधायक नरेंद्र सिंह गुट में खुशी का माहौल है। इस बाबत जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने जिसे प्रत्याशी घोषित किया है उसे दमखम के साथ लड़ाया जाएगा।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति की महिला प्रत्याशी के लिए आरक्षित था। इसको लेकर कायमगंज विधायक अजीत कठेरिया ने पत्नी सगुना देवी को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़वाया था और इन्होंने जीत भी दर्ज की थी। वहीं, एटा विधायक रामेश्वर यादव के बेटे डा. सुबोध यादव ने अपनी समर्थक ज्ञान देवी कठेरिया समेत पत्नी रश्मि यादव व स्वयं अपने समर्थकों के साथ जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में उतरे थे। डा. सुबोध यादव स्वयं तो पराजित हो गए लेकिन पत्नी व समर्थक ज्ञान देवी को जिताने में सफल रहे।

गौरतलब है कि पंचायत चुनाव के दौरान ही समाजवादी पार्टी में गुटबंदी हावी हो गई थी। एक तरफ विधायक नरेंद्र सिंह, अजीत कठेरिया, जमालुद्दीन सिद्दीकी तो दूसरी ओर विधायक रामेश्वर सिंह ने इसे प्रतिष्ठा से जोड़ते हुए चुनाव की कमान स्वयं संभाली थी।
विज्ञापन


पार्टी के सूत्रों की मानें तो शहर विधायक विजय सिंह भी नरेंद्र सिंह गुट को हवा देते रहे। चुनाव परिणाम आने के बाद दोनों गुट वोटों की अंकगणित बैठाने के लिए सपा समर्थित प्रत्याशियों पर डोरे डालने लगे। ज्ञानदेवी और रश्मि यादव की जीत से गदगद डा. सुबोध यादव ने भी अपनी जबरदस्त बिसात बिछाई थी।

गुटबंदी को लेकर पार्टी हाईकमान काफी नाराज था। जिले के विधायकों की जुगलबंदी को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने सोमवार देर शाम विधायक अजीत कठेरिया की पत्नी सगुना देवी का नाम जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए घोषित कर दिया। इसको लेकर विधायक नरेंद्र सिंह गुट में खुशी छाई है।  जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने जिसका नाम अध्यक्ष पद के लिए घोषित किया है उसे जिला कमेटी पूरे जोशो खरोश के साथ चुनाव लड़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें