फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ब्लाक प्रमुख का किया घेराव

Sat, 10 Dec 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
राजेपुर थाने के बाहर ब्लॉक प्रमुख की गाड़ी घेरकर समस्या बताते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राशन न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को थाने के बाहर ब्लाक प्रमुख को घेर लिया। कोटेदार पर कालाबाजारी का आरोप लगाकर गांव के कोटे का अटैचमेंट समाप्त कराकर दूसरे कोटेदार के यहां अटैच कराने की मांग की। ब्लाक प्रमुख ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर शांत किया। 
विज्ञापन


गांव गूजरपुर पमारान के कोटेदार ओमकार सिंह का कोटा करीब एक साल पूर्व निरस्त हो गया था। इनकी दुकान के राशनकार्ड धारकों को कोलासोता गांव के कोटेदार अवधेश सिंह से अटैच किया गया। अवधेश सिंह का भी कोटा करीब तीन माह पूर्व निलंबित हो गया। इस कारण गांव गूजरपुर पमारान के राशनकार्ड धारकों को हुसैनपुर राजपुर के कोटेदार सोनपाल की दुकान से अटैच कर दिया गया। ग्रामीणों को कोटेदार प्रत्येक माह कैरोसिन और अनाज वितरण नहीं करते है। इससे

राशनकार्ड धारक परेशान है। इस समस्या को गांव के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया। 
सुनवाई न होने पर शनिवार को राजेपुर थाने में किसी कार्य से ब्लाक प्रमुख सुबोध यादव के आने की जानकारी मिलते ही गांव के 50 से अधिक लोग ट्रैक्टर ट्राली से आए और थाने गेट पर ब्लाक प्रमुख को घेर लिया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोटेदार सोनपाल केरोसिन और अनाज वितरण नहीं करते है। जब भी कैरोसिन का वितरण करते है तो वह 20 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से रुपये लेते है। ग्रामीणों ने पिथनापुर के कोटेदार के यहां गांव गूजरपुर के राशनकार्ड धारकों के कार्ड अटैच किए जाने की मांग की। ब्लाक प्रमुख ने अटैच कराने का आश्वासन दिया। 
इस दौरान पूर्व प्रधान जितेन्द्र सिंह यादव, सोरन सिंह, रामशंकर, राजेन्द्र, रामवीर, रामफेरे, सुखेन्द्र, जयवीर, जयपाल, रामकिशोर, रामदीन, कौशल, पिंटू, मुकेश, सुमित समेत करीब आधा सैकड़ा ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें