फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया का फोटो भी नहीं जुटा सके कांग्रेसी

Sat, 10 Dec 2016 12:45 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार

- जन्मदिन पर सोनिया गांधी के चित्र की फोटोकॉपी रख काटा केक, बमुश्किल जुटे एक दर्जन कार्यकर्ता
विज्ञापन
सोनिया गांधी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सूबे में सरकार बनाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पूरी दमखम से लगने के निर्देश दे रखे हैं। वहीं जिले के कांग्रेसी इस पर बट्टा लगा रहे हैं। शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कार्यकर्ता उनकी फोटो तक नहीं जुटा सके।  आनन-फानन में सोनिया गांधी के चित्र की फोटोकापी रखकर कांग्रेसियों ने केक काट जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन


नौ दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन होता है। नाला मछरट्टा स्थित कांच वाला मंदिर में जिला महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन होने के बावजूद प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव, जिला महामंत्री डॉ. दिनेश अग्निहोत्री, शुभम तिवारी और महिला सभा की जिलाध्यक्ष अनुपमा शर्मा समेत बमुश्किल एक दर्जन कार्यकर्ता ही जुटे।

केक काटने के दौरान सोनिया गांधी की फोटो तक नहीं थी। हालांकि बाद में कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी के चित्र की साइबर कैफे से फोटोकापी निकलवाई। इस फोटोकापी को रखकर कांग्रेसियों ने केक काटा। इसके बाद एक-दूसरे को केक खिलाकर सोनिया गांधी की दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर गौतम दुबे, शिवम बाजपेई, मोहम्मद मेराजुद्दीन, राकेश सगर, ऋषभ अग्निहोत्री, चंद्रशेखर और नितिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें