फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बेहोश युवक को घसीटने वाले गार्ड को हटाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस अड्डे पर दो मई को बेहोश युवक के साथ हुए अमानवीय कृत्य का प्रमुख सचिव ने संज्ञान लिया है। उन्होंने राज्य सड़क परिवहन निगम के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर कार्रवाई के निर्देश दिए। शुक्रवार को एआरएम ने घटना का संज्ञान लेकर गार्ड को हटाने की कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे के यात्री प्रतीक्षालय में दो मई की दोपहर एक युवक बेहोशी हालत में पड़ा था। पास में ही एक बेंच पर दो सुरक्षा कर्मी बैठे थे। इसी दौरान बस अड्डे पर तैनात एक गार्ड ने पहुंचकर पहले युवक को उठाने का प्रयास किया। जब वह नहीं उठा तो अमानवीय कृत्य करते हुए हाथ पकड़कर घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया।
वहीं, उसकी जीवन रक्षा के लिए एंबुलेंस बुलवाकर अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं समझी गई। यह घटना अमर उजाला ने तीन मई के अंक में प्रकाशित की थी।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने खबर का संज्ञान लेकर उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के महाप्रबंधक को कार्रवाई के लिए लिखा। प्रभारी प्रधान प्रबंधक (संचालन) अंकुर विकास और क्षेत्रीय प्रबंधक ने पत्र भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए। एआरएम अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि बेहोश युवक को घसीटने वाले गार्ड को हटाने के बाद कंपनी को अवगत करा दिया है। उच्चाधिकारियों को भी सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें