भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि केंद्र सरकार ने आलू निर्यात का रास्ता
खोल दिया है। कारोबारी समूह बनाकर आलू निर्यात कर सकेंगे। केंद्र सरकार
किसानों के हितों के लिए सबसे ज्यादा प्रयास कर रही है। सांसद मुकेश
राजपूत रविवार को अपने आवास पर मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आलू व्यापारियों और किसानों को निर्यात की सहूलियत दी है।
भूमि अधिग्रहण के बारे में सांसद ने कहा कि सरकार ने जमीन की कीमत से चार
गुना पैसा देने के साथ ही खेत मालिक और बटाईदार के परिवार के एक सदस्य को
सरकारी नौकरी देने का वायदा किया है। भूमि अधिग्रहण किसानों के हित में
होगा। सरकार ने अल्पसंख्यकों के लिए भी योजनाओं को लागू किया है।
शहर में
रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज के लिए वह प्रयास कर रहे हैं। सरकार पहले
पुरानी योजनाओं चालू कराएगी। इसके बाद आगे की योजनाओं को लागू कराया जाएगा।
इस मौके पर एपी सिंह, सत्यपाल सिंह, दिलीप भारद्वाज, संजीव गुप्ता संजू,
रूपेश गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, विमल कटियार आदि मौजूद रहे।