फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी करने बाइक से आया दूल्हा, रात भर पुलिस ने सीमा पर बैठाया

विज्ञापन
फर्रुखाबाद के शमसाबाद क्षेत्र के गांव असगरपुर में मंडप में खड़े दूल्हा-दुल्हन। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
बाइक से आया दूल्हा, रात भर पुलिस ने सीमा पर बैठाया
विज्ञापन

नवाबगंज/शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। बाइक से आ रहे दूल्हे समेत पांच बरातियों को बेवर सीमा पर मैनपुरी पुलिस ने रोक लिया। रात भर बरातियों को सीमा पर बैठाने के बाद भोर में छोड़ा गया। इसके बाद बाइकों से आई बरात दुल्हन के घर पहुंची। यहां शादी की रस्में पूरी कर दुल्हन बाइक पर ही विदा हुई। शमसाबाद में भी दूल्हे समेत पांच लोग दुल्हन के घर पहुंचे और शादी की रस्में पूरी की गईं।
नवाबगंज के गायत्री वाली गली निवासी आशाराम की पुत्री सरस्वती की शादी मैनपुरी जिले के थाना एलाऊ के गांव मंगलपुर निवासी शिवशंकर के साथ तय हुई थी। शुक्रवार दोपहर दूल्हा, उसका पिता, बहनोई, चाचा और फूफा बाइकों से नवाबगंज आ रहे थे। जनपद मैनपुरी सीमा पर बेवर में पुलिस ने सभी को रोक लिया।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद सभी को वहां बैठा लिया और भोर में छोड़ा। तब दूल्हा चारों परिजनों के साथ बाइक से शनिवार सुबह करीब छह बजे दुल्हन के घर पहुंचा। यहां कुछ ही देर में शादी करके दुल्हन को बाइक से ही विदा करा ले गया। आशाराम ने बताया कि पुत्री की शादी की दूसरी तारीख नहीं निकल रही थी। इससे लॉकडाउन में शादी करनी पड़ी। शादी में दूल्हा समेत पांच लोग आए थे, ताकि भीड़ न हो।
शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव असगरपुर निवासी प्रताप सिंह की पुत्री संध्या की शादी मोहम्मदाबाद के गांव गजियापुर निवासी संदीप कुमार के साथ तय हुई थी। पांच जनवरी को शादी होनी थी। उससे पूर्व संध्या के बाबा सरदार सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन

इससे पांच जनवरी को होने वाली शादी टल गई। दूसरा शुभ मुहूर्त एक मई का निकला। शुक्रवार रात करीब दस बजे दूल्हा कार और अन्य चार बराती बाइकों से गांव असगरपुर पहुंचे। शनिवार सुबह संदीप शादी की रस्म पूरी होने के बाद संध्या की विदा कराकर ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें