फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बेदी से बेहतर सरकार दे सकते केजरी’

Sun, 08 Feb 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीएम का फैसला भले ही 10 फरवरी को हो लेकिन सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव केजरीवाल को अपनी पसंद बता गए। उन्हाेंने संगठन की समीक्षा के बाद रविवार को पार्टी कार्यालय में कहा कि किरण बेदी से अच्छी सरकार केजरीवाल दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से जनता खुश नहीं है। साथ ही वह लोकायुक्त की जांच के दायरे में आए मंत्रियाें को भी क्लीन चिट दे गए।
विज्ञापन


रामगोपाल यादव ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली में बेहतर सरकार दे सकते हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने अब तक कोई भी ऐसा काम नहीं किया जिससे जनता खुश हो। इस सरकार से जनता निराश हुई है। दिल्ली का माहौल केंद्र सरकार के खिलाफ रहा है। दिल्ली छोटी जगह है लेकिन हांडी का एक चावल सभी की स्थिति बता देता है। दिल्ली के चुनाव एक बानगी हैं। महागठबंधन के सवाल पर कहा कि यह मामला बंद नहीं हुआ, चल रहा है।

बिहार में उठापटक के सवाल पर कहा, देखते हैं कि क्या होता है। सपा सरकार राज्यपाल के निशाने पर होने से वह सहमत नहीं दिखे। उन्हाेंने कहा कि राज्यपाल पुराने पॉलिटिशियन हैं। उन्हाेंने जिंदगी भर पॉलिटिक्स की है। राज्यपाल की सीमाओं के बाद भी कुछ बातें निकल जाती हैं। इससे पार्टी को कोई एतराज नहीं है। सूबे में बढ़ रहे जरायम पर कहा कि यूपी दूसरे राज्याें की तुलना में बड़ा है।
विज्ञापन


यहां दूसरे राज्याें की तुलना में अपराध कम हैं। अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई होती है। प्रदेश सरकार के मंत्रियाें की लोेकायुक्त जांच को लेकर कहा कि मंत्रियाें पर कोई आरोप नहीं बनता है। लोक ायुक्त का कार्यकाल समाप्त हो गया है। नए लोकायुक्त के आते ही यह हट जाएंगे। कहा कि संगठन में कोई गुटबाजी नहीं है। होगी तो वह खत्म हो जाएगी। यहां श्रम संविदा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सतीश दीक्षित, जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रपाल यादव, दलगंजन सिंह सुबोध यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें