फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नानी के साथ गंगा नहाने आई बालिका गंगा में डूबी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नानी व मौसी संग गंगा नहाने आई बालिका गंगा में डूब गई। एक घंटे बाद गोताखोराें ने उसको बाहर निकाला गया। लोहिया अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार सड़क किनारे झोपड़ी डालकर रह रहा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

राजेपुर कस्बे में सड़क किनारे झोपड़ी डालकर रह रही बॉबी की बेटी अनन्या (12) अपनी नानी विमला देवी और मौसी गीता के साथ शुक्रवार सुबह पांचाल घाट गंगा स्नान करने आई थी। सुबह करीब आठ बजे नानी व मौसी के साथ स्नान करके अनन्या बाहर आ गई। जैसे ही नानी व मौसी कपड़े बदलने लगी। बालिका दोबारा गंगा में घुस गई। महिलाएं जब कपड़े बदलकर बाहर निकलीं तो अनन्या को नहीं देखा। कुछ लोगों ने बालिका को बहते देख शोर मचाया। करीब एक घंटे बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला।
इसके बाद उसे लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव मोरचरी में रखवा दिया गया। सूचना पर मां रजनी समेत अन्य परिजनों में चीख पुकार मच गई। उसका एक बड़ा भाई शिवम भी है। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए किशोरी के शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें