फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गंगा की धार गांव की ओर मुड़ी, तेज कटान से दहशत

Sun, 12 Oct 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो- 19, गांव पैलानी दक्षिण में दिलशाद के मकान के पास कटान करती गंगा को देखते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
शमसाबाद। गंगा की धार लगातार गांव की ओर बढ़ती जा रही है। तेज कटान ने दहशत के मारे ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन

पैलानी दक्षिण, चितार, कतरी तौफीक समेत कई गांवों में गंगा की तेज धार अब आबादी के बिल्कुल करीब पहुंच गई है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
पैलानी दक्षिण गांव में पिछले कुछ दिनों से गंगा का कटान तेजी से बढ़ा है। नदी की धारा अब गांव की ओर बह रही है, इससे कई मकानों के ध्वस्त होने का खतरा मंडरा रहा है। भय के कारण ग्रामीणों ने अपने घरों से सामान निकालना शुरू कर दिया है।
कुछ परिवार पहले ही अपने घर खाली कर चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक आधा दर्जन मकान गंगा की तेज धार में समा चुके हैं, जबकि दर्जनों घर खतरे के घेरे में हैं। गंगा के रुख के बदलने से खेत भी तेजी से नदी की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन



तटबंध मजबूत कराने की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते तटबंध को मजबूत नहीं कराया गया तो जल्द ही गांव का बड़ा हिस्सा गंगा में समा सकता है। कटान की रफ्तार इतनी तेज है कि हर रात मिट्टी के बड़े-बड़े टुकड़े ध्वस्त होकर नदी में गिर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण दिलशाद, करुआ और निहाल ने बताया कि गंगा की धारा अब उनके मकानों के बिल्कुल पास से बहने लगी है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। कई ग्रामीणों ने अपने पशुओं और जरूरी सामान को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें