फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आसमान से बरसी आग ने झुलसाया, बिजली की बढ़ती मांग से हांफे ट्रांसफार्मर

Mon, 09 Jun 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
तेज धूप से बचने के लिए छाता लगाकर जाती छात्राएं। - फोटो : तेज धूप से बचने के लिए छाता लगाकर जाती छात्राएं।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। इस सप्ताह एक बार फिर प्रचंड गर्मी से लोगों का सामना होगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विगत पांच दिनों में अधिकतम तापमान में आठ डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की है। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री पहुंंचने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अगले तीन दिन तक लू चलने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार को तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अचानक बढ़े तापमान से लोगों का जीना मुहाल हो गया। सुबह से ही सूर्य की प्रचंड किरणें धरती को लाल करने लगीं। सिर पर कपड़ा डालकर और मुंह बांधकर ही लोग घरों से बाहर निकले। दोपहर 12 बजते-बजते सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा। वाहन खड़े करने के लिए लोग सड़क किनारे पेड़ की छांव तलाशते दिखे। ऐसा ही कुछ हाल पशु-पछियों का रहा।
रविवार को तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था, जोकि सोमवार को बढ़कर 42 डिग्री हो गया। लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। डीएन कॉलेज में भूगोल विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डाॅ. आरके गुप्ता का कहना है कि अभी तीन दिनों तक और गर्मी बढ़ने की संभावना है। इसके बाद ही मानसून की दस्तक होगी। वहीं मौसम विभाग ने भी भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की है। ऐसे में लोगों को सूर्य की तपती किरणों को बर्दास्त करना होगा।
विज्ञापन

मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं बुधवार और गुरुवार को तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

-
कुछ यूं बढ़ा तापमान

तारीख तापमान अधिकतम न्यूनतम

नौ जून 42 29
आठ जून 39 30
सात जून 38 28
छह जून 36 27
पांच जून 34 24
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें