फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कई शुभ योग बनने से खास रहा त्योहार

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। श्रावण पूर्णिमा पर शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। भद्रा का साया बृहस्पतिवार को ही खत्म हो जाने और कई शुभ योग बनने से त्योहार का महत्व खास बन गया।
विज्ञापन


तीर्थनगरी शृंगीरामपुर के आचार्य विजयकांत ने बताया कि श्रावण पूर्णिमा तिथि बृहस्पतिवार सुबह लगी जो शुक्रवार सुबह तक रही लेकिन, उदया तिथि मान्य होने से रक्षाबंधन शुक्रवार को पूरे दिन धूमधाम से मनाया गया। वहीं, भद्रा पूर्णिमा शुरू होने के साथ रात बृहस्पतिवार को नौ बजे समाप्त हो गई थी। शुक्रवार को शतभिषा नक्षत्र के साथी अति गंड योग, शोभन, श्रीवत्स, सौम्य, विजय योग रहा। ग्रहों के गोचर से रक्षाबंधन पर चंद्रादित्य और बुधादित्य, राजयोग, धन, उभयचरी योग, शकट और सुनफा जैसे योग भी बने। ऐसे शुभ योग में मंदिरों में भी ठाकुर जी को रक्षा सूत्र अर्पित किए गए।
ज्योतिषाचार्य ओंकारनाथ मिश्र ने कहा कि रक्षाबंधन पर स्नेह, विश्वास, कर्तव्य और सामाजिक समरसता का सुंदर समन्वय साकार हुआ। रक्षा सूत्र बांधने में जाति-धर्म के भेद भी टूट गए। भक्तजनों ने अपने आराध्य देवों को राखी अर्पित की। सिवइयों का भोग लगाया। सायंकाल किशोरों और युवाओं की टोलियों ने तालाबों के पास पहुंचकर उत्साह के साथ भुजरियां प्रवाहित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें