फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1413 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद

Thu, 29 Oct 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पंचायत चुनाव के चौथे चरण के 1413 प्रत्याशियों का भाग्य गुरुवार को वोटरों ने मतपेटियों में बंद कर दिया है। नवाबगंज ब्लाक क्षेत्र में 58.75 और मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र में 57.46 फीसदी मतदान होगा। वोटों की गिनती एक नवंबर को कराई जाएगी।
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद के 146 पोलिंग स्टेशन और नवाबगंज के 107 पोलिंग स्टेशनों पर गुरुवार को मतदान हुआ। इसमें नवाबगंज से जिला पंचायत सदस्य पद की तीन सीटों पर 84 दावेदार और बीडीसी सदस्य की 83 सीटों पर 448 प्रत्याशी मैदान में थे। मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य की पांच सीटों पर 101 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

बीडीसी सदस्य की 129 सीटों पर 780 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है। नवाबगंज ब्लाक क्षेत्र में गुरुवार को सुबह नौ बजे तक 11 फीसदी, 11 बजे तक 22.95 फीसदी, एक बजे तक 38.5 फीसदी, तीन बजे तक 51.79 फीसदी और शाम तक 58.75 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक 11.05 फीसदी, 11 बजे तक 23.86 फीसदी, 1 बजे तक 41.5 फीसदी, तीन बजे तक 52.13 फीसदी और शाम तक 57.46 फीसदी मतदान हुआ। इस तरह दोनों ब्लाकों में कुल 58.75 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें