फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: टेबलेट पाकर खिले छात्राओं के चेहरे

Thu, 27 Feb 2025 10:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
टेबलेट पाकर खुश हुईं छात्राएं। - फोटो : टेबलेट पाकर खुश हुईं छात्राएं।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कृष्णा देवी बालिका डिग्री कॉलेज खंदिया मऊदरवाजा में गुरुवार को टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डिजी शक्ति योजना के तहत टैबलेट छात्राओं को दिए गए। टैबलेट पाकर उनके चेहरे खिल गए। डॉ. श्यामा शर्मा ने कहा कि टैबलेट मिलने से छात्राओं को पढ़ाई करने में आसानी होगी। इस अवसर पर पंकज यादव, रघुनाथ सिंह, सीमा मिश्रा, संजय राजपूत, आरके यादव, सरोज यादव, गीता देवी, हिमांशु यादव व अमित यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन





रैली निकालकर महिलाओं को किया जागरूक
फर्रुखाबाद। डीएन डिग्री कॉलेज में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वाधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. शिल्पी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर पर पुष्पार्चन कर किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. कल्पना सिंह ने महिला सशक्तिकरण पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. मनोज गर्ग ने स्वयं सेवकों को महिलाओं के सशक्तिकरण से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिक्षक अजहर जुनैद, डॉ. मोहम्मद अमीन, डॉ. रामनरेश सिंह के अलावा छात्रा अनन्या, नंदिनी, छात्रा साहिल व शिवा चौहान आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सरस पाठक, ओमप्रकाश सिंह, प्रशांत कुमार व योगेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें