फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तिरंगे से संवर रहा आत्मनिर्भरता का सपना

विज्ञापन
गांव बलीपुर में समूह के काम का निरीक्षण करते सीडीओ। 
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले की 99 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 2.50 लाख तिरंगा झंडा बनाने का जिम्मा मिला है। इस कार्य से महिलाओं को घर बैठे रोजगार मिला है और वे आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में 2.50 लाख तिरंगे झंडे तैयार किए जा रहे हैं। इन तिरंगों का निर्माण स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने घरों में सिलाई मशीनों के जरिये कर रही हैं। इसके लिए उन्हें कपड़ा और सामग्री उपलब्ध कराई गई है।
बृहहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ और जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी ने कमालगंज के बलीपुर गांव में तिरंगा तैयार कर रहीं महिलाओं का निरीक्षण किया। सीडीओ ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि इस कार्य से उन्हें अच्छी आय के साथ देशसेवा का गौरव भी मिल रहा है।
विज्ञापन

डीडीओ ने बताया कि महिलाओं को प्रति झंडा 20 रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा। तैयार झंडों का वितरण ग्राम पंचायत सचिवों के माध्यम से घर-घर किया जाएगा। कुल 50 लाख झंडे वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें