फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित)जिपं : भाजपा से चार व बसपा से तीन, सपा से 9 प्रत्याशी जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्दलियों का दबदबा, दलों में सपा का पलड़ा भारी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद पर भाजपा ने सभी 30 सीटों पर पार्टी का समर्थन देकर प्रत्याशी उतारे थे। सत्ता में रहकर व जनप्रतिनिधियों के साथ पूरा जोर लगाने के बावजूद चार सीटों पर ही सिमट गई। वहीं सपा ने 25 प्रत्याशी मैदान में उतारकर नौ वार्डों में कब्जा किया। बसपा 25 वार्डों से प्रत्याशी उतारकर तीन पर जीत हासिल कर सकी। 14 निर्दलीय प्रत्याशियों बाजी मारकर दबदबा कायम किया है।
राजेपुर ब्लॉक के चार वार्डों में भाजपा व सपा खाता नहीं खोल सकी। यहां वार्ड एक से बसपा समर्थित प्रत्याशी सरोजनी देवी ने जीत हासिल की। वार्ड नंबर दो से निर्दलीय प्रत्याशी रचना देवी, वार्ड तीन से अजय कुमार सिंह चौहान व वार्ड नंबर चार से देवेंद्र प्रताप सिंह ने विजय पाई।
विज्ञापन

शमसाबाद ब्लॉक के पांच वार्डों में से भाजपा व सपा का एक-एक प्रत्याशी जीता। वार्ड छह से भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कुंवरजीत सिंह व वार्ड 8 से सपा के रानू यादव ने जीत हासिल की। वहीं वार्ड पांच से निर्दलीय प्रत्याशी नेकसे व वार्ड सात से शशिकांती ने बाजी मारी।
कायमगंज ब्लॉक में भाजपा से ज्योति गुप्ता ने वार्ड संख्या नौ, बसपा से राहुल देव वर्मन ने वार्ड संख्या 10 से विजय हासिल की। वार्ड संख्या 11 व 13 से कृष्ण पाल सिंह व नीलेश कुमार ने जीत दर्ज कराकर सपा का परचम लहाराया। वहीं वार्ड नंबर 12 से निर्दलीय प्रत्याशी गीता ने जीत हासिल की।
नवाबगंज ब्लॉक की तीन सीटों में वार्ड 16 से सपा नेता राजेपुर ब्लॉक के निवर्तमान ब्लाक प्रमुख डॉ.सुबोध यादव, वार्ड 15 से बसपा समर्थित प्रत्याशी प्रेमचंद्र राठौर जबकि वार्ड 14 से निर्दलीय यशवेंद्र सिंह यशवीर ने चुनाव जीत लिया है।
मोहम्मदाबाद ब्लॉक के पांच वार्डों में से चार पर सपा ने कब्जा जमा लिया। यहां वार्ड 17 से सपा नेता निवर्तमान ब्लाक प्रमुख डॉ.सुबोध यादव की पत्नी निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य रश्मि यादव ने चुनाव जीता। वार्ड 19 में सपा से पूर्व राज्य मंत्री नरेंद्र सिंह यादव की पुत्री मोनिका यादव, वार्ड 20 से सपा के आलोक यादव जिला पंचायत सदस्य सीट पर काबिज हुए।
वहीं वार्ड 18 से भोला यादव की पत्नी किरन यादव की जीत पर बसपा व सपा दोनों अपने समर्थन का दावा कर रहे हैं। किरन यादव को सपा व बसपा ने सूची जारी कर पार्टी का समर्थित प्रत्याशी घोषित किया था। वहीं वार्ड 21 से निर्दलीय मंजीता पाल पत्नी कुलदीप ने जीत हासिल की। इस ब्लॉक में भाजपा का खाता भी नहीं खुला।
बढ़पुर ब्लॉक की तीन सीटों में वार्ड 30 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी अंकिता राणा ने चुनाव जीता। वहीं निर्दलीयों में वार्ड 28 से अर्चना पत्नी अजय कुमार व वार्ड 29 से नरेंद्र कुमार ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन

कमालगंज ब्लॉक के 6 वार्डों में मात्र वार्ड नंबर 22 से भाजपा प्रत्याशी अमित राजपूत ने जीत हासिल की। वार्ड नंबर 24 से सपा समर्थित प्रत्याशी ताहिरा मिस्कात सिद्दीकी चुनावी जीतीं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों में वार्ड नंबर 23 से पूनम राठौर, वार्ड 25 से बंटू, वार्ड 26 से जितेंद्र सिंह व वार्ड नंबर 27 से सपा के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव के रिश्तेदार रश्मिरथी यादव ने चुनाव जीत लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें