फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सिलवारी में 1.50 करोड़ से बनेगा जिले का पहला पंचायत उत्सव भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कटियारी क्षेत्र की सिलवारी ग्राम पंचायत में पंचायतीराज विभाग का पहला पंचायत उत्सव भवन बनेगा। भवन बनवाए जाने पर करीब 1.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। भवन बनवाए जाने के लिए चिह्नित भूमि की जांच-पड़ताल के साथ ही मिट्टी के नमूनों की भी जांच कराई गई है। रिपोर्ट आने के बाद काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन




पंचायतीराज विभाग ने गांवों में लोगों को मांगलिक कार्यक्रमों, विवाह, सामुदायिक और धार्मिक आयोजनों के लिए व्यवस्थित स्थल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से योजना दी है जिससे लोगों को निजी टेंट और महंगे लॉन आदि किराये पर लेने में बचत होगी। बताया कि पंचायत उत्सव भवन की क्षमता 100 लोगों की होगी जिसमें किचन, बड़ा हॉल, स्टेज आदि सभी सुविधाएं जुटाई जाएंगी।

सीडीओ सान्या छाबड़ा ने बताया कि पंचायतीराज विभाग ने पंचायत उत्सव भवन की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करा ली है। जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत उत्सव भवन की विस्तृत कार्ययोजना करीब 1.50 करोड़ रुपये की है। पंचायत उत्सव भवन बनवाए जाने और संचालन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें