फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एमडीएम की गुणवत्ता चेक करने में जिला 72वें पायदान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पीएम पोषण विद्यालय निरीक्षण कार्यक्रम के तहत एमडीएम व शैक्षिक गुणवत्ता चेक करने में जिले की प्रदेश में 72वीं रैंक आई है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब कर लिया। उन्होंने दो दिन में साक्ष्यों के साथ जवाब न मिलने पर बीएसए को कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पीएम पोषण विद्यालय निरीक्षण कार्यक्रम के तहत सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों में बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, सुरक्षा और पोषण स्तर की नियमित जांच की जाती है। इससे कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को पौष्टिक भोजन मिले और उनकी उपस्थिति व स्वास्थ्य में सुधार हो। इससे बच्चों में कुपोषण कम होने के साथ शिक्षा व गुणवत्तापूर्ण भोजन को बढ़ावा मिले।
शासन स्तर से की गई मॉनिटरिंग में जनपद को पीएम पोषण विद्यालय निरीक्षण कार्यक्रम में डी श्रेणी के साथ प्रदेश में 72वां स्थान मिला। इस पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह से स्पष्टीकरण तलब कर लिया। उन्होंने भेजे पत्र में कहा कि निर्देश के बावजूद विभागीय योजनाओं में कोई सुधार नहीं है। इससे जिले की भी रैंकिंग खराब हो रही है। मार्च में विभागीय कार्यक्रमों का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करें। अब तक योजनाओं में प्रगति न बढ़ने के संबंध में दो दिन के अंदर साक्ष्यों के साथ स्पष्टीकरण दें अन्यथा की प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें