कंपिल थाने में खड़ी क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
दावत खाकर घर लौट रहे नकाबपोश बदमाशों ने रास्ते में लकड़ी डालकर कई राउंड फायरिंग की। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गए। कार सवार दो लोग घायल हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के गांव सबितापुर, बिहारीपुर निवासी शिवशरण राजपूत रविवार को अपने गांव के साथी रामनरेश, बादाम सिंह, श्यामपाल के साथ जनपद एटा के थाना बागवाला के गांव खड़ंउआ निवासी बुआ के घर कार से दावत में गए थे।
वहां से लौटते समय रात करीब 12.30 बजे क्षेत्र की सीमा में बरखेड़ा नहर के पास रास्ते में नकाबपोश असलाहधारी बदमाशों ने रास्ते में लकड़ी डालकर शिवचरण को रोक दिया। शिवचरण कार से उतरकर रास्त से लकड़ी हटाने लगे। तभी दूसरी कार पर सवार बदमाशों ने कई फायरिंग कर दी। इससे कार के शीशे टूट गए। शीशा टूटकर कार सवारों को लगने से दो युवक घायल हो गए।
तभी असलहा लेकर बदमाश कार की तरफ आए। एक बदमाश को शिवचरण के साथियों ने दबोच लिया। युवकों ने उसका तमंचा भी छीन लिया। इस बीच अन्य बदमाश फायरिंग कर पकड़े गए अपने साथी को छुड़ाकर ले गए। बदमाशों की टार्च वहीं गिर पड़ी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। कार सवार युवकों के अनुसार पुलिस को मौके से कारतूस के खोखे मिले हैं। कार सवार युवकों ने तमंचा पुलिस को सौंप दिया। सोमवार दोपहर पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी कंपिल एसओ ने जानकारी नहीं दी है।