फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष की ओर से जिलाध्यक्ष ने माफी मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत के दौरान उन्हें दी गई श्रीमद्भागवत गीता पर नाश्ते की प्लेट रखने का फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। अब भाजपा जिलाध्यक्ष ने क्षेत्रीय अध्यक्ष की ओर से माफी मांगी है।
विज्ञापन


14 जुलाई को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू को उनके स्वागत में श्रीमद्भागवत गीता की किताब भेंट की गई। उसे मेज पर रख दिया गया। इस किताब पर रखी नाश्ते की प्लेट की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा ने बुधवार को जारी किए वीडियो में कहा कि वह व भाजपा के सभी पदाधिकारी सनातनी हैं। हिंदू धर्म के देवी-देवताओं को मानते व पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वागत समारोह के दौरान किसी ने धोखे से श्रीमद्भागवत गीता की किताब पर प्लेट रख दी होगी। अनजान में हुई गलती के लिए वह क्षेत्रीय अध्यक्ष की ओर से माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि धोखे से हुई गलती को सभी लोग माफ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें