फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में धूमधाम से मनाया गया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

Wed, 01 Jul 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन जिले में धूमधाम से मनाया गया। कहीं सपाइयों ने केक काटा तो कहीं पर पौधरोपण किया। लोहिया अस्पताल में जिलाध्यक्ष ने मरीजों को फल वितरित किए। वहीं जगह-जगह मिष्ठान का वितरण भी किया गया। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर बुधवार को सपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ लोहिया
विज्ञापन


अस्पताल जाकर मरीजों को फल बांटेे। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता मंदीप यादव, महासचिव असलम शेर खां, कोषाध्यक्ष गोपीनाथ गुप्ता, उपाध्यक्ष जियाउद्दीन, नागेंद्र शाक्य, अनिल मिश्र, तरीक सेठ, राकेश यादव, डा. हरिओम यादव, रामविलास राजपूत, पूर्णिता राठौर, केके यादव, बेचेलाल, ब्रजेश यादव, ओमप्रकाश शर्मा, संतोष चौधरी, राजीव यादव, मुन्नूलाल राठौर,

शिवम यादव, राकेश दिवाकर, इंद्रेश यादव, रामशरन कठेरिया, सुनील कटियार, बिल्लू श्रीवास्तव, विश्वप्रकाश चतुर्वेदी, पवन यादव, अवधेश पांडेय, अमित गुप्ता, रजत क्रांतिकारी, बंटू यादव, सुकरमपाल यादव, ब्रजेश पाल, मुकेश यादव, अनुपम यादव, रवींद्र सिंह यादव और कमलेश शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, सपा महिला सभा की पदाधिकारियों ने लोहिया अस्पताल में पौधरोपण किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह, असद खान, जानकी यादव, नीलम सिंह, मधु कुशवाह, ममता परिहार, आशा कटियार, संजू कुमार, कांती राठौर, उर्मिला देवी, मुन्नी देवी, अर्चना दीक्षित, अनुपम श्रीवास्तव, ब्रजेश पाल, सत्यवीर सिंह, अवनीश यादव, केएन गुप्ता, किरन

गुप्ता, केतकी देवी, मीरा गुप्ता और संजू यादव आदि मौजूद रहे। इधर, श्री बाबू सिंह दद्दू जी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में डा. अनार सिंह, शिक्षाविद् बाबू सिंह यादव, कुंवर अंचल यादव, प्राचार्या डा. अनीता यादव ने सैकड़ों लोगों के बीच 42 किलो का केक काटकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने लोगों का मुंह मीठा कराया। वहीं मेजर

एसडी सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में चेयरमैन डा. जितेंद्र यादव तथा डायरेक्टर डा. अनीता रंजन ने मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाकर उन्हें बधाई दी। बलीपुर में प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष राजेश यादव ने केक काटकर मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की।

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने फतेहगढ़ स्थित एक पेट्रोल पंप पर केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान आते-जाते लोगों को सपा के कलेंडर और पुस्तकें वितरित की गईं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय कश्यप, पुष्पेंद्र यादव, सनी कटियार, मोहम्मद हफीज, ब्रजभान सिंह यादव, रवि भदौरिया, आशीष मिश्र, कृष्ण कुमार,  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें