फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वीडियो बनाने के विरोध पर चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। दंपती में हो रही मारपीट का वीडियो बनाने पर एक युवक की पिटाई कर दी गई। युवक ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया और दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दंपती सहित छह लोग घायल हो गए। घायल ने 12 लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नया गनीपुर निवासी बंटू श्रीवास्तव की नाई की दुकान है। वह रविवार रात 9 बजे दुकान बंद घर पहुंचा। उसने अपनी पत्नी सारिका से खाना बनाने को कहा। पत्नी ने खाना बनाने से मना करते हुए कहा कि रेस्टोरेंट से खाना लेकर आओ। इसी को लेकर दरवाजे पर दंपती में मारपीट होने लगी। परिजन बीच बचाव कर रहे थे। इसी बीच रास्ते से निकल रहा गांव सिरमौरा बांगर निवासी युवक सुमित वीडियो बनाने लगा। यह देख बंटू ने वीडियो बनाने का विरोध किया तो सुमित गाली देने लगा। विवाद बढ़ने पर पति-पत्नी व परिजनों ने युवक की धुनाई कर दी। सुमित के फोन करने पर गांव से चार-पांच बाइकों पर करीब 15 युवक पहुंचे और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इससे बंटू, उसकी पत्नी सारिका, मां बिटोली देवी, पिता बाबूराम, भतीजा सौरभ व पड़ोसी पंकज घायल हो गए। मोहल्ले के लोगों के पहुंचने पर युवक भाग गए। बंटू ने थाने में सिरमौरा बांगर निवासी सुमित सहित 12 से लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें