फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस-वे की मांग को प्रसपा ने भरी आंदोलन की हुंकार

विज्ञापन
प्रसपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष ने शुक्रवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे फर्रुखाबाद से निकालने को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रदेश सरकार से वार्ता हो चुकी है। यदि मांग न मानी गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला कर्नलगंज स्थित प्रसपा जिलाध्यक्ष अनस सिद्दीकी के प्रतिष्ठान पर युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव ने प्रदेश सचिव विश्वास गुप्ता आदि पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की फर्रुखाबाद से गंगा एक्सप्रेस-वे निकाले जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि यह मांग न मानी गई तो जनता के हितों को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुलाकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
सरकार की जनविरोधी नीतियों खिलाफ प्रसपा ही विपक्ष की भूमिका निभा रही है। 2022 में पार्टी पूरी दमदारी से चुनाव लड़कर सरकार में भागीदारी करेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रसपा का सपा में विलय कभी नहीं होगा। जरूरत पड़ने पर समर्थन के लिए विचार किया जा सकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के परिवार में मतभेद के सवाल पर कहा कि इसका कारण अलगाव है। सौरभ गुप्ता, रवि भदौरिया, सिराज खां, शिवम राय, प्रवीन यादव, विपुल यादव, चांद मोहम्मद आदि मौजूद रहे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने जेएनवी रोड तिराहे स्थित परिनिर्वाण दिवस पर डा.आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें