फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनोई की अंत्येष्टि में आए युवक की डूबकर मौत

Fri, 28 Apr 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बहनोई की अंत्येष्टि में आए हरदोई के युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। वहीं उसके भाई ने हत्या कर शव को गंगा में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



थाना पाली क्षेत्र के गांव सैदापुर निवासी रामपाल सिंह की शादी नन्हे सिंह की बहन से हुई थी। रामपाल की मृत्यु के बाद नन्हे सिंह उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शुक्रवार को पांचाल घाट आया था। अंत्येष्टि के बाद दोपहर में सभी लोग गंगा स्नान कर रहे थे।

इनमें जिला हरदोई थाना पचदेवरा के गांव दलेलनगर निवासी ओमकार सिंह का पुत्र नन्हे सिंह (40) स्नान के दौरान व गंगा नदी में डूब गया। काफी देर तक नन्हे सिंह के न मिलने पर उसकी खोजबीन की गई।
विज्ञापन



इस बीच नन्हे सिंह के भाई रामचैतन्य त्यागी ने पुलिस को सूचना दी कि उसके भाई को किसी ने मारकर गंगा नदी में डाल दिया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। खोजबीन के दौरान गंगा में किनारे की तरफ गड्ढे में नन्हे का शव सिर के बल पड़ा था। उसकी नाक में बालू चले जाने से मुंह से खून निकल रहा था। शव देख भाई बेहोश हो गया।

होश में आने पर उसने बताया कि नन्हे सिंह की शादी नहीं हुई है। सूचना पर शहर कोतवाली द्रविड़ सिंह, चौकी इंचार्ज अंगद सिंह व डायल 100 का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें