फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगन के गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत

Sat, 04 Mar 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 जरा सा असावधानी ने बच्चे की जान ले ली। खेलते हुए बच्ची आंगन में बने गड्ढे में गिर गई। डूबने से उसकी मौत हो गई। शव उतराने पर घटना की जानकारी मिली। शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव बरई निवासी शिवशरन राजपूत के आंगन में करीब डेढ़ फीट गहरा गड्ढा है, जिसमें पानी भरा हुआ था।
विज्ञापन


शनिवार को शिवशरन की पत्नी फूलश्री अपनी जेठानी सुनीता देवी के साथ छत पर पापड़ बना रही थीं। इस दौरान उसकी डेढ़ साल की बेटी अनुपम नीचे खेल रही थी। खेलते हुए वह आंगन के गड्ढे में जा गिरी। डूबने से उसकी मौत हो गई। करीब एक घंटे बाद फूलश्री आंगन में आई तो गड्ढे में बेटी का उतराया हुआ शव पाया। चीख-पुकार सुनकर अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। शव बाहर निकाला और  पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें