फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसराजपुर में 31 से दलाईलामा का प्रवचन

Fri, 23 Jan 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बौद्ध धर्म गुरु दलाईलामा संकिसा के जसराजपुर में 31 जनवरी व 1 फरवरी को प्रवचन करने आएंगे। वह तिब्बती भाषा में प्रवचन करेंगे। इसका अनुवाद तीन भाषाआें में किया जाएगा। धर्मावलंबियों के लिए सोशल मीडिया पर भी तस्वीरें, आडियो व वीडियो मुहैया रहेेंगे।
विज्ञापन


दलाईलामा 30 जनवरी को जिले में आएंगे। वह 31 जनवरी व 1 फरवरी को संकिसा इलाके के जसराजपुर में प्रवचन करेंगे। आयोजन में भारत के सभी हिस्साें से उनके अनुयायी पहुंचेेेंगे। इसके साथ विदेशाें से भी अनुयायी आ रहे हैं। दलाईलामा तिब्बती भाषा में प्रवचन करेंगे।

इनके प्रवचनाें का अनुवाद हिंदी, अंग्रेजी व चाइनीज में किया जाएगा। हिंदी में अनुवाद कैलाश बौद्ध करेंगे। वह आयोजन स्थल पर पहुंच चुके हैं।

दलाईलामा के प्रवचन और उनसे जुड़े दूसरे आयोजनाें की फुटेज सोशल मीडिया पर भी अपलोड की जाएगी। प्रवचन के फुटेज फेसबुक, यू ट्यूब के अलावा दूसरी सोशल साइटों पर अपलोड हाेंगे। इन्हें दलाईलामा की आफीशियल साइट पर भी लोड किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रशासन भी आयोजन को लेकर संजीदा है। आयोजन स्थल पर पांडाल बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इसमें मजदूरों के अलावा स्वयंसेवक भी लगे हुए हैं।

गुरुवार को बरसात से पांडाल के काम में व्यवधान भी पड़ा। यूथ बौद्ध सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश बौद्ध ने कहा कि तैयारियां चल रही हैं। 28 जनवरी के बाद विदेश से बौद्धिस्टाें के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें