फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद महोत्सव समापन पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Wed, 30 Dec 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद महोत्सव के समापन अवसर पर देर शाम तक सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महोत्सव में भाग लेने आए मुख्य अतिथि आर्थिक आजादी आंदोलन के नीति निर्देशक भरत गांधी ने वोटरों के हित की आवाज उठाई। कहा कि पेंशन लेना वोटरों का हक है। इस दौरान विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन


बुधवार को पटेलपार्क में चल रहे 19वेें फर्रुखाबाद महोत्सव के समापन अवसर पर भरत गांधी ने वोटर पेंशन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश में कई योजनाएं चल रही हैं, जिसमें लूट-खसोट मची है। वोटर अपना कीमती वोट देकर देश के नेता चुनते हैं लेकिन उनके हाथ वादों के सिवाए कुछ नहीं आता है।

योजनाओं में बंदरबांट होने से गरीबों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि वोटरों को पेंशन मिलने से देश की गरीबी भी दूर होगी। उन्होंने कहा कि पेंशन लेना वोटरों का हक है। इसके बाद विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


अध्यक्षता कर रहे कामता प्रसाद ने विधिक सेवा कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा. भोजराज शाक्य, धर्मपाल सिंह, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, रामप्रकाश और उमेश राठौर आदि मौजूद रहे। समाचार लिखे जाने तक महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे थे। पुरस्कार वितरण समारोह होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें