फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की रंजिश में दंपति समेत पांच को अधमरा किया

Mon, 01 Aug 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 बाउंड्रीवाल की दीवार गिरा देने का विरोध करने पर दबंगों ने एक ही परिवार के दंपति समेत पांच लोगों को फावड़ा और लाठियों से पीटकर अधमरा कर दिया गया। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन



थाना मऊदरवाजा के गांव चौरसिया मझोला निवासी प्रयाग सिंह शाक्य के मकान के पास में बाउंड्रीवाल खड़ी हुई है। इसको लेकर पड़ोसी बृजभूषण से विवाद और मुकदमेबाजी भी चल रही है। सोमवार की सुबह बृजभूषण ने विवादित बाउंड्रीवाल को गिरा दिया। यह देखकर सतेंद्र उर्फ रामवीर शाक्य ने मौके पर जाकर इसका विरोध किया। इसको लेकर हमलावरों ने सतेंद्र को घेर लिया और लाठियों से पीटना शुरू कर दिया।

मारपीट होते देखकर सतेंद्र के पिता प्रयाग सिंह, मां निर्मला देवी, भाई रावेंद्र सिंह, बहन राखी बचाने के लिए आए तो हमलावरों ने इन लोगों को भी फावड़ा और लाठियों से मारपीट कर अधमरा कर दिया। मारपीट होने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट करने के बाद हमलावर जानमाल की धमकी देकर भाग गए। घायलों को साथ लेकर परिजन थाने पहुंचे। यहां से सभी को सिविल अस्पताल लिंजीगंज भेजा गया।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर सभी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार के लोगों ने बताया कि इस दीवार पर उन लोगों ने स्टे ले रखा है। उनकी जमीन को वह लोग आम रास्ता बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें