फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दबंग भाई-भतीजों ने दंपती को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Mon, 09 Mar 2026 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जमीनी विवाद में दबंग भाई-भतीजों ने दंपती को पहले घर फिर सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया। पति की हालत गंभीर है। पत्नी ने ससुर की तहरीर पर भी पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के आवास विकास लोहिया मूर्ति के पास रहने वाले अजय यादव (40) का परिवार से संपत्ति विवाद चल रहा है। रविवार सुबह दूसरे पक्ष ने निर्माण शुरू किया, तो अजय ने विरोध जताया। बात इतनी बढ़ी कि भाई-भतीजों ने अजय पर हमला बोल दिया। बचाने आई पत्नी नितिन यादव (35) से मारपीट शुरू कर दी।
दंपती मुख्य गेट खोलकर बाहर भागे तो सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। सिर में गंभीर चोट होने पर परिजन अजय को निजी अस्पताल ले गए। वहां सीटी स्कैन कराने के बाद दोबारा लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

अजय की पत्नी नितिन ने बताया कि उनके ससुर रामभरोसे सिंह ने शनिवार को थाने में तहरीर दी थी। इसमें कहा था कि वह जीविकोपार्जन के लिए दुकान सही करवा रहे हैं। उनका बड़ा पुत्र व नाती काम करने से रोक जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसके बाद पुलिस आई मगर आपसी समझौता करने की बात कहकर चली गई। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि घायल दंपती की डॉक्टरी करवा दी है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें