फोटो-26 लोहिया अस्पताल में भर्ती आशुतोष मोहन। स्रोत: जागरूक पाठक
- फोटो : आईआईटी
फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार थार की टक्कर से मोपेड सवार किसान घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मोपेड थार में फंस गई। चालक 100 मीटर दूर तक घसीटता ले गया। ग्रामीणों ने कार को रोक लिया। आरोप है कि वहां पहुंचे एक दरोगा ने कार को भगा दिया। घायल का लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।
राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव खंडौली निवासी आशुतोष मोहन (27) रविवार दोपहर ढाई बजे के करीब मोपेड से निबिया स्थित दुकान पर दवा डालने वाली मशीन देने आ रहे थे। तिराहे पर पहुंचे कि तेज रफ्तार थार गाड़ी ने टक्कर मार दी। गनीमत रही कि आशुतोष सड़क किनारे दूर जा गिरे और मोपेड कार के अगले हिस्से में फंस गई। चालक कार को करीब 100 मीटर दूर तक घसीटता ले गया। ग्रामीणों ने उसे घेराबंदी करके रोक लिया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही वहां पहुंचे एक दरोगा ने मोपेड निकलवाई। घायल को लोहिया अस्पताल भेज दिया। भाई शिवतोष ने बताया कि कार क्षेत्र के ही एक सपा नेता की है। दरोगा ने सजातीय होने की वजह से कार को भगा दिया। गनीमत रही कि आशुतोष दूर जा गिरे, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। राजेपुर थानाध्यक्ष सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि घायल की तहरीर मिलते ही कार को पकड़कर लाया जाएगा। कार्रवाई की जाएगी।
फोटो-26 लोहिया अस्पताल में भर्ती आशुतोष मोहन। स्रोत: जागरूक पाठक- फोटो : आईआईटी