फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दंपति समेत छह लोग घायल

Tue, 19 Apr 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को सड़क हादसों में दंपति समेत छह लोग घायल हो गए। कोतवाली कायमगंज में बाइक सवार पति-पत्नी मार्शल की चपेट में आकर घायल हो गए। नयागांव थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो लोग रिश्तेदारी में जाते समय टेंपो की चपेट में आकर जख्मी हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। अमेठी कोहना गांव में अमरूद खरीद रही एक महिला और उसके पौत्र को टेंपो टक्कर मारते हुए निकल गया। घायलाें को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जिला एटा थाना नयागांव के अलियापुर निवासी अशोक कुमार और भूप सिंह रविवार की शाम बाइक से गांव सिठौआपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे। अशोक कुमार हेलमेट पहन कर नहीं निकले थे। जब वह कुछ दूर पहुंचे तभी सामने से आ रहे टेंपो की चपेट में आकर अशोक और भूप सिंह घायल हो गए।

परिजन दोनों को कायमगंज सीएचसी ले गए। यहां से गंभीर हालत में अशोक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, कोतवाली कायमगंज के गांव कैमापुर निवासी सर्वेश कुमार पत्नी गुड्डूी देवी के साथ सोमवार को बाइक से शहर आए थे। सर्वेश हेलमेट पहनकर नहीं आए थे। सर्वेश यहां से वापस घर जा रहे थे। जब वह गांव बरौन के पास से गुजर रहे थे।
विज्ञापन


उसी समय सामने से आ रही मार्शल की चपेट में आकर दोनों घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी अस्पताल आ गए। वहीं, शहर के गांव अमेठी कोहना निवासी रज्जो देवी और उनका पौत्र करन गांव के बाहर ठेली पर अमरूद खरीद रही थीं। इस बीच पांचाल घाट की ओर से आ रहे टेंपो की चपेट में आकर दोनों लोग घायल हो गए। चालक टेंपो लेकर भाग गया। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें