कायमगंज। आदर्श इंटर कालेज में होने वाली मतगणना के लिए शनिवार को आरओ विवेक कुमार, एसएचओ रूम सिंह यादव ने विद्यालय पहुंचकर मतगणना स्थल का जायजा लिया। ढीली बैरीकेडिंग देखकर कोतवाल ने ठेकेदार को फटकार लगाई।
आरओ ने बताया कि गणना सुबह 8 बजे से 11 कमरों में कराई जाएगी। गणना 25 चक्रों में होगी। हर कमरे में दो टेबल लगाई गई हैं। इनमें एक पर जिला पंचायत और दूसरी पर क्षेत्र पंचायत की गणना कराई जाएगी। हर कमरे में निगाह रखने के लिए सीसी कैमरे लगाए गए हैं।
गणना कक्ष में प्रत्याशी और उसके एजेंट को ही जाने की अनुमति दी जाएगी। कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से तीन बैरियर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि गणना स्थल पर 350 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।