कमालगंज। अफसरों के आदेश के बाद भी शनिवार को कई परिषदीय विद्यालय बंद
मिले। इससे स्कूल आए बच्चे लौट गए। शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक
भगवत पटेल और प्रभारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी बेगीश गोयल ने पटेल जयंती पर
शनिवार को स्कूल खोल प्रभात फेरी निकालने और एमडीएम देने के आदेश दिए थे।
शनिवार को प्राथमिक विद्यालय कमालगंज, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय
कमालगंज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमालगंज और प्राथमिक विद्यालय रजीपुर बंद
मिले। इन स्कूलों में बच्चे आए लेकिन स्कूल बंद देख वह लौट गए। प्रभारी
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कराकर शिक्षकों के
खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।