फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना छुट्टी लिए गया था हंगामा करने वाला सिपाही, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। बिधूना के भाजपा विधायक के कार्यालय के सामने भाई से मारपीट कर हंगामा करने वाला सिपाही कायमगंज की कुआं खेड़ा चौकी में तैनात है। सोमवार को वह दवा लेने के बहाने चौकी से चकमा देकर निकल गया। चौकी प्रभारी ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

कुआं खेड़ा चौकी में तैनात सिपाही देवेंद्र यादव मंगलवार को औरैया जनपद के बिधूना के किशनी रोड पहुंचा। वहां उसका भाई छुन्ना का घर है। वह मूल रूप से एरवाकटरा के गांव कटैया का रहने वाला है। किशनी रोड पर भाजपा विधायक विनय शाक्य का कार्यालय है। शाम को सिपाही का भाई से विवाद व मारपीट हो गई थी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो वह पुलिस से भी भिड़ गया और दरोगा की पिस्टल छीन ली थी। मंगलवार शाम को सिपाही देवेंद्र के बिना छुट्टी गायब होने पर कुआं खेड़ा चौकी प्रभारी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि सिपाही देवेंद्र मानसिक रूप से परेशान रहता था। सोमवार को वह दवा लेने के लिए कहकर चौकी से निकला था। इसके बाद वह कहां गया नहीं मालूम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें