फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: छिपकली गिरी सब्जी खाने से पिता-पुत्र की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। सब्जी में छिपकली गिर गई। जब पिता-पुत्र ने सब्जी खाई तो इसकी जानकारी हुई। सब्जी खाने के कुछ देर बाद पिता-पुत्र की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर मंगलीपुर निवासी रामबख्श के घर शुक्रवार शाम को टमाटर आलू की सब्जी बनी थी। सब्जी में छिपकली गिर गई। रामबख्श व उनके पुत्र ने भोजन किया तो तबीयत बिगड़ गई। परिजन ने जब सब्जी भरा कटोरा देखा तो उसमें छिपकली पड़ी थी।
कुछ देर में पिता-पुत्र बेहोश हो गए। ग्रामीणों व परिजनों ने रामबख्श व गौरव को सीएचसी शमसाबाद में भर्ती कराया। डॉ. अलीम ने बताया कि सब्जी में छिपकली गिर गई थी, जिससे इनकी तबीयत खराब हो गई। दोनों का इलाज चल रहा है। खतरे की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें