फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृज की होली के रंग, बरसीं फूलों की पंखुड़ियां

विज्ञापन
गांव सबलपुर में रासलीला का मंचन करते कलाकार। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
बृज की होली के रंग, बरसे फूल
विज्ञापन

कमालगंज। वृंदावन के कलाकारों ने सबलपुर में आयोजित रासलीला के अंतिम दिन बृज की होली व सुदामा चरित्र की लीला में लोगों को मुग्ध कर दिया। बृज की होली में 60 किलो फूलों की पंखुड़ियां बरसीं तो लोग राधा-कृष्ण की भक्ति व होली के रंग में डूब गए।
विज्ञापन

गांव के हनुमान मंदिर पर पीपल के वृक्ष के पास वृंदावन की रासलीला के 15 कलाकार 17 मार्च से मंचन कर रहे हैं। बृज की होली लीला में राधारानी कृष्ण व ग्वालबालों को होली खेलने के लिए निमंत्रण भेजती हैं। बरसाना पहुंचने पर संवाद के बाद फूल बरसाकर होली खेली गई। सुदामा चरित्र व कंस वध लीला देख भी दर्शक भावविभोर हुए। तबला व हारमोनियम से माहौल संगीतमय रहा। दीपेंद्र सिंह दीपू, कौशलेंद्र सिंह, नरेश सिंह, सतेंद्र सिंह आदि व्यवस्था में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें