फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर की टक्कर से बाइकसवार की मौत

Sat, 07 Mar 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कमालगंज के मोहल्ला अशोक नगर निवासी भवानी सिंह गुप्ता का पुत्र मयंक गुप्ता (17) गांव के रमेश चंद्र के पुत्र सत्यम चौरसिया, केशव व  प्रताप नगर निवासी अनिल गुप्ता का पुत्र सुधांशु गुप्ता उर्फ छोटू एक बाइक से शुक्रवार की सुबह कन्नौज जा रहे थे। सत्यम हेल्मेट लगाकर बाइक चला रहा था। रजीपुर के पास कानपुर की ओर से आ रहे लोडर से बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें  मयंक बाइक से उछल कर सड़क के दूसरी ओर जाकर गिरा, अन्य तीनों युवक वहीं पर गिर पड़े। हेल्मेट फटकर सत्यम के सिर में घुस गया।

लोडर चालक संत मनोहर मिश्रा निवासी किदवई नगर कानपुर गंभीर रूप से  घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को उठाया । इसकी जानकारी घायलों के परिजनों व थाने पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। 102 एंबुलेंस से केशव व सत्यम को अस्पताल भेजा गया। घायल छोटू को डीसीएम से अस्पताल भेजा गया। लोडर को कटवाकर चालक को बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


मयंक को अस्पताल पहुंचाने के लिए  एंबुलेंस को फोन किया गया।  एंबुलेंस एक घंटे तक नहीं पहुंची। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डाक्टर ने मयंक को मृत घोषित कर दिया। घायल बाइक सवार युवक सत्यम चौरसिया, केशव, छोटू व लोडर चालक संत बहादुर मिश्रा की हालत गंभीर होने पर लोहिया से कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता भवानी शंकर गुप्ता ने घटना की तहरीर दी। इसमें कहा गया कि वह ब्रेड सप्लाई  का काम करता है। शुक्रवार को पुत्र के साथ ब्रेड लेने जा रहा था। उसके साथ दूसरी बाइक पर सत्यम, केशव व छोटू थे। लोडर ने सुबह करीब 5.30  बजे  सामने से टक्कर मार दी। इसमें  पुत्र की मौत हो गई। एक  अन्य युवक घायल हो गए। वह बाल बाल बच गया।
विज्ञापन



शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
कमालगंज।  मयंक गुप्ता का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बहन और मां का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मां सुखेंद्री देवी ने बताया कि उसके दो पुत्र हैं। मयंक बड़ा पुत्र था। अब एक पुत्र ही बचा है। पुत्र रात भर मोबाइल शॉप की दुकान पर रहा। सुबह दोस्तों के साथ कन्नौज जाने से रोका था। उसने बात नहीं मानी। होली के त्योहार की खुशियां गम में डूब र्गइं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें