फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद को हरा आगरा की टीम बनी चैंपियन

Sun, 04 Sep 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
आगरा की विजेता मुक्केबाजी टीम को ट्राफी देकर सम्मानित करते सदर विधायक विजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
19वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालिका मुक्केबाजी प्रतियोगिता में आगरा की टीम ने मुरादाबाद को परास्त कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में बेस्ट बॉक्सर का पुरस्कार आगरा की मानसी शर्मा को मिला। विजेताओं को सदर विधायक विजय सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन



रविवार को राज्य स्तरीय जूनियर बालिका मुक्केबाजी प्रतियोगिता के फाइनल मैच खेले गए। 48 किलोग्राम भार वर्ग की प्रतियोगिता में आगरा की मानसी शर्मा ने मुरादाबाद की प्रगति को ढेर कर दिया।

वहीं 51 किलोग्राम भार वर्ग की प्रतियोगिता में मेरठ की अनु सिंह ने झांसी की कृतिका त्रिवेदी को, 54 किलोग्राम भार वर्ग में गोरखपुर की चाइना यादव ने इलाहाबाद की नाहिद अंसारी को, 57 किलोग्राम भार वर्ग में आगरा की मंजेश ने मेरठ की आंचल को, 60 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले में मुरादाबाद की सद्भावना सुमन ने अलीगढ़ की कल्पना को, 64 किलोग्राम भार वर्ग की प्रतियोगिता में अलीगढ़ की नेहा कुमारी ने इलाहाबाद की आंचल गर्ग को, 69 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले में आगरा की प्रिया कश्यप ने लखनऊ की सोनल मिश्रा को, 75 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले में बनारस की प्रियांजलि रोडे ने लखनऊ की अमनप्रीत कौर को तथा 81 किलोग्राम भार वर्ग में आगरा की आसना कुमारी ने कानपुर की सलोनी घूरिया को हराकर जीत का स्वाद चखा।
विज्ञापन


आगरा की टीम 17 अंकों के साथ चैंपियनशिप पर कब्जा करने में सफल रही। वहीं 11 अंक लेकर मुरादाबाद की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में बेस्ट बॉक्सर का पुरस्कार आगरा की मानसी शर्मा को मिला। विजेताओं को सदर विधायक विजय सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने खिलाड़ियों के जज्बे की सराहना की।

इस मौके पर एडी बेसिक मुरादाबाद भगवत पटेल, शाहजहांपुर के क्रीड़ाधिकारी अनिमेश सक्सेना, प्रदीप त्रिपाठी, क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार, बाक्सिंग संघ के सचिव संजीव कटियार, प्रदेश सचिव अनिल मिश्रा आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका उपेंद्र पांडेय, उमेश गुप्ता, अरुण शर्मा, शशि प्रकाश, संजय गुप्ता, प्रबल पाठक, मोहम्मद मुजफ्फर, अमर नारायण त्रिपाठी, देवेंद्र कुमार, अभय कुमार, मोहम्मद निसार खां, सोमेश दुबे ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें