फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की हत्या कर शव खेत में फेंका, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 04 Sep 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ताल करते सीओ अमृतपुर देवेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन दिन से घर से लापता किशोरी का शव रविवार को सुबह खेत में मिला। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव नगला घाघ निवासी छुटकन्नु की बेटी सविता (17) एक सितंबर की रात घर से चली गई। जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन की।


रविवार की सुबह सविता का शव जैनापुर विलालपुर संपर्क मार्ग स्थित रामसेवक के खेत में पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। वारदात की सूचना पर एएसपी अशोक कुमार, सीओ देवेंद्र कुमार, एसओ मोहित यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। किशोरी का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।


मृतका की मां ने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि उसके दामाद बृजेश के नौली थाना मेरापुर निवासी मौसेरे भाई अनिल और स्वदेश उसकी बेटी को बहलाफुसला भगा ले गए। उसने आरोप लगाया कि उसकी बेटी घर से 50 हजार नगद और 1 लाख के जेवर भी ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि रुपयों और जेवर के कारण उसकी बेटी की हत्या कर शव को फेंक दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि घटना क्यों की गई या किसने की आरोपियों के पकड़े जाने पर पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें