फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दबंगों ने खेत में बना दिया रास्ता, ग्रामीणों ने डीएम से मांगा न्याय

Fri, 25 Jul 2025 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव जरहरी में दबंगों ने खेत में ईंटें डालकर रास्ता बना दिया। परेशान ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से अवैध कब्जा रोकने की मांग की। सुनवाई न होने पर आत्महत्या की धमकी दी है।
विज्ञापन

गांव जरहरी निवासी विजयपाल, शिवराज, श्याम सिंह, अनिल कुमार, सचिन आदि के साथ महिलाएं भी कलेक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी। इसमें कहा कि वह अपने पैतृक पांच बीघा खेत पर काबिज हैं। गांव के दबंगों ने शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली से ईंट के टुकड़े डाल दिए। उन लोगों को रोका ताे दबंगों ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
भूमि विवाद का मामला जिलाधिकारी न्यायालय में चल रहा है। दबंग चार वर्ष पूर्व भी जमीन कब्जा करना चाहते थे। उस दौरान एसडीएम कायमगंज ने जांच कराई व खुद मौके पर गए थे। उन्होंने रास्ता बनाने से रोक दिया था। उनके खेत में कोई रास्ता या बंजर भूमि भी नहीं है जबकि दबंग तालाब, खलिहान व खाद के गड्ढों पर काबिज हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस बल के साथ उनकी भूमि पर दबंगों के कब्जा हटवाने की मांग की। कब्जा न हटने पर कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन व आत्महत्या करने की भी बात कही। रिंकी, आरती, रानी, मोहिनी देवी, सपना, मालती देवी, मंजो देवी आदि महिलाएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें