फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बहन से छेड़छाड़ की तहरीर देने पर दबंगों ने भाई पर की फायरिंग

Tue, 28 May 2024 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। दो दिन पूर्व बहन से हुई छेड़छाड़ की तहरीर देने से गुस्साए दबंगों ने भाई पर फायरिंग कर दी। इससे वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली कायमगंज के एक गांव निवासी युवक के चाचा का खेत कंपिल थाने के अंतर्गत एक गांव की सीमा में है। मंगलवार सुबह वह चाचा के साथ मक्के के खेत में पानी लगाने जा रहा था। गांव से निकलने पर एक युवक व उसके दो साथी आकर गाली गलौज करने लगे। इसका युवक ने विरोध किया।
इससे गुस्साए दबंग युवक ने घर से तमंचे लाकर दोनों साथियों को दे दिए। तीनों ने फायरिंग कर दी। तमंचा देखकर पीड़ित युवक ने भागकर जान बचाई। इसके बाद थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि सोमवार को बहन से छेड़छाड़ पर युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। इसी रंजिश में मंगलवार को युवक ने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग कर दी। इसमें वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें