फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ के विवाद में चलीं गोलियां

Mon, 02 Nov 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जुआ खेलने से मना पर मारपीट के बाद पथराव और गोलियां चलने लगीं। दिनदहाड़े हुई फायरिंग से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घटना की महज एनसीआर दर्ज की है। मारपीट में घायल युवक का मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला पलरिया निवासी सुनील उर्फ नरेंद्र श्रीवास्तव के घर के पास मोहल्ले के चंदन और कुछ अन्य युवक तीन तारीख को जुआ खेल रहे थे। सुनील ने इन्हें जुआ खेलने से मना किया। इस को लेकर सुनील का चंदन से विवाद होने लगा। कहासुनी होने पर चंदन और उसके साथियों ने सुनील के साथ मारपीट कर दी। कुछ लोगों ने बीच में पड़कर मामला शांत करा दिया।

रविवार की सुबह चंदन का भाई गुड्डू, सुनील के मकान की ओर से निकल रहा था। आरोप है कि सुनील ने साथियों के साथ उसे पीट दिया। मारपीट होती देखकर गुड्डू के परिवार के लोग भी आ गए। इन्होंने पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान एक पक्ष से फायरिंग होने से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


मारपीट में गुड्डू का बेटा रवींद्र घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और रवींद्र को कोतवाली ले गई। घायल का लोहिया अस्पताल में इलाज कराया गया। घायल के चाचा चंदन ने सुनील उर्फ नरेंद्र, नन्हें और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की मामूली धारा में एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें