फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बालकों को स्काउट की प्रतिज्ञा दिलाई

Sun, 12 Oct 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पीएमश्री विद्यालय हुसैनपुर नौखंडा में शनिवार को स्काउट-गाइड दीक्षा संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बालकों को स्काउट प्रतिज्ञा और बालिकाओं को गाइड प्रतिज्ञा दिलाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक त्रिपुरारि त्रिवेदी ने की, जबकि संचालन जिला स्काउट मास्टर सुधीर कुशवाहा और जिला संगठन गाइड द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों द्वारा ध्वज शिष्टाचार, ईश प्रार्थना और स्काउट-गाइड झंडा गीत से हुई। इसके बाद बालकों को स्काउट प्रतिज्ञा और बालिकाओं को गाइड प्रतिज्ञा दिलाई गई।
कार्यक्रम में जिला स्काउट मास्टर ने सभी विद्यार्थियों को तिलक लगाया, चमन शुक्ला ने स्कार्फ अलंकरण, जबकि चेतना ने पुष्प अर्चन किया। तत्पश्चात मनोज कुमार और उमेश चंद्र ने विद्यार्थियों को मिष्ठान्न खिलाया, वहीं शिवकुमार दुबे और अनुराग जी ने पुष्प वर्षा कर दीक्षा संस्कार संपन्न कराया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें