फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरूद के बाग में अधेड़ का शव पेड़ पर लटका मिला

Thu, 15 Sep 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव किसरौली में अधेड़ का शव अमरूद के बाग में पेड़ पर लटका मिला। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की जामा तलाशी ली तो मोबाइल बरामद हुआ। युवक पड़ोसी जिला शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद का निकला।
विज्ञापन



संपर्क मार्ग से सटा पुष्पराज गंगवार के अमरूद के बाग में शव लटके होने की सूचना पर ग्राम प्रधान ब्रजराज सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सूचना थानाध्यक्ष शमसाबाद ललितेश त्रिपाठी को दी। पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें बिन सिम का एक मोबाइल बरामद हुआ।

मोबाइल में 9 सितंबर को डायल किया हुआ एक नंबर निकला तो एसओ ने उस नंबर को डायल किया। यह नंबर युवक की साली रजनी पत्नी रानू निवासी जरार हरीपुर थाना जलालाबाद जिला शाहजहांपुर का निकला। रजनी ने एसओ को बताया कि यह उसके बहनोई शिवकुमार पुत्र रामकिशन हैं। साली ने चौकी इंचार्ज आरपी सिंह से शिवकुमार की पत्नी वीनू से फोन पर बात कराई तो वीनू ने पुलिस को बताया कि उसका पति 9 सितंबर को नौकरी के लिए दिल्ली गया था।
विज्ञापन


बाग में कैसे पहुंचा। यह उसे जानकारी नहीं है। उसने बताया कि उसके पति जलालाबाद में दूध-दही की दुकान किए थे। धंधा फेल होने पर वह नौकरी की तलाश में जा रहे थे। पुलिस ने कालेश्वर पुत्र मन्नी सिंह निवासी किसरौली की तहरीर पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

उधर, पोस्टमार्टम हाउस में भाई राजकुमार और उसकी पत्नी व अन्य परिजन पहुंच गए। भाई राजकुमार ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या करके शव बाग में लटकाया गया है। रामकुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद वह थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार शिव कुमार की मौत हैंगिंग से हुई है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टमकर्ता डा. योगेंद्र सिंह का कहना है कि तकरीबन तीन दिन पहले का शव है। शव बुरी तरह से सड़ चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें